शिवपुरी। पिछोर थाना प्रभारी श्री यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सागर में होटल के पास में स्थानीय पुलिस को देखकर होंडा मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गया है जो पिछोर से चोरी हुई बृजेश गुप्ता की है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद एसआई अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम सागर पहुंची और उक्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी लगी कि उक्त मोटरसाइकिल को नंदी उर्फ ऋषभ उर्फ कुलदीप पुरोहित निवासी वीरपुर पिछोर छोड़कर गया है जो भोपाल में किसी दुकान पर काम करता है, लेकिन भोपाल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि उक्त आरोपी पिछोर में आ गया है। इसके बाद पुलिस ने पिछोर में आरोपी की खोजबीन की तो एक अन्य मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो भागने की फिराक में था। यह मोटरसाइकिल भी आरोपी द्वारा यूपी ललितपुर से रेलवे स्टेशन के पास से चोरी करना स्वीकार किया। इस पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोरी की दोनों मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी मोटरसाइकिल की पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है कि यह मोटरसाइकिल किसकी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। आरोपी को पकडऩे में एसआई अंशुल गुप्ता, एएसआई अरविंद सिंह भदौरिया, प्रआ अरविंद यादव, आर. सुमित, मलखान, दीपचंद्र की सराहनीय भूमिका रही।
कड़ी मशक्कत के बाद पिछोर पुलिस ने जब्त की चोरी की दो बाइक, एक आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। पिछोर थाना प्रभारी श्री यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सागर में होटल के पास में स्थानीय पुलिस को देखकर होंडा मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गया है जो पिछोर से चोरी हुई बृजेश गुप्ता की है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद एसआई अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम सागर पहुंची और उक्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी लगी कि उक्त मोटरसाइकिल को नंदी उर्फ ऋषभ उर्फ कुलदीप पुरोहित निवासी वीरपुर पिछोर छोड़कर गया है जो भोपाल में किसी दुकान पर काम करता है, लेकिन भोपाल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि उक्त आरोपी पिछोर में आ गया है। इसके बाद पुलिस ने पिछोर में आरोपी की खोजबीन की तो एक अन्य मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो भागने की फिराक में था। यह मोटरसाइकिल भी आरोपी द्वारा यूपी ललितपुर से रेलवे स्टेशन के पास से चोरी करना स्वीकार किया। इस पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोरी की दोनों मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी मोटरसाइकिल की पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है कि यह मोटरसाइकिल किसकी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। आरोपी को पकडऩे में एसआई अंशुल गुप्ता, एएसआई अरविंद सिंह भदौरिया, प्रआ अरविंद यादव, आर. सुमित, मलखान, दीपचंद्र की सराहनीय भूमिका रही।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment