
![]() |
| छात्र अंकेश परिहार |
शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्याल य शिवपुरी में छात्र-छात्राओं की सामग्री की सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं है, न ही महाविद्यालय में सीसीटीव्ही कैमरों की व्यवस्था है। इसी तरह का मामला विगत दिवस महाविद्यालय में घटित हुआ। प्राइवेट बीए प्रथम वर्ष का छात्र अंकेश परिहार निवासी डोंगरपुर पेपर देने के लिए आया हुआ था। छात्र ने विद्यालय परिसर में स्टेण्ड पर अपनी बाइक खड़ी करके उसकी डिग्गी में अपना मोबाइल रख दिया और पेपर देने के लिए चला गया जब वापस लौटकर आया तो उसे अपना मोबाइल नहीं मिला। छात्र ने बताया कि स्टेण्ड पर महाविद्यालय का कर्मचारी भी तैनात था। छात्र ने बताया कि उसने इस बात की शिकायत महाविद्यालय के प्राचार्य से भी लेकिन उनका कहना था कि इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार

एक लड़का मेरे पास आया था कि मेरी गाडी से मोबाइल चोरी हो गया है। इस मैंने कहा कि अगर आपके पास रसीद है तो दीजिए उसके आधार पर पुलिस में इंफोरमेशन देंगे। इससे अधिक हम कुछ भी नहीं कर सकते। साथ ही परीक्षाएं चल रही हैं और मोबाइल लाना प्रतिबंधित है हमने लाउड स्पीकर से एनाउंस करके इसकी जानकारी दी थी।
इनका कहना है
इस संबंध में जानकारी मिलने पर हम महाविद्यालय प्राचार्य से मिले। हम सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए कई बार सीसीटीव्ही कैमरों की मांग कर चुके हैं, लेकिन कभी शासकीय बहाना बनाकर या अन्य बहाना बनाकर मामले को संज्ञान में लेना नहीं चाहते। छात्र-छात्राओं के साथ चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं और बाहरी लोग भी कॉलेज में आते हैं कैमरों के अभाव में इनकी पहचान करना भी मुश्किल है।







Be First to Comment