शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नोन्हेटा चक में रहने वाली एक महिला का आरोपी ने घर के बाहर से अपहरण कर लिया जंगल में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया।
जानकारी के अनुसार 15 जून को 19 साल की नवविवाहिता अपने घर में सो रही थी। वह लघुशंका के लिए घर से बाहर आई तो आरोपी रामनिवास आदिवासी निवासी ग्राम अमरकुई उसका अपहरण कर लिया और अमरकुई के जंगल में ले गया। यहां महिला के साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। महिला ने सोमवार को पोहरी थाने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।




