सड़क और रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं। हाई टाइड का अलर्ट भी जारी
किया गया है। सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट
कंट्रोल रूम का मुआयना किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार ने सभी
सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही घर पहुंचने के लिए कहा है।
–
वीपी रोड पर मंगलवार को पोस्टर लगाने वाली आयरन की एक फ्रेम गिरने से चार
लोग जख्मी हो गए। उन्हें सैफी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। एनडीआरएफ की 3
टीमों को मुंबई में अलर्ट पर रखा गया है। 2 एडिशनल टीम को पुणे से मुंबई
भेजा गया है। वेदर डिपार्टमेंट ने अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में भारी
बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर नॉर्थन कोंकण रीजन में।

बारिश का सेंट्रल रेलवे और हार्बर लाइन की ट्रेनों पर असर हुआ। इस दौरान
प्लेटफार्म पर भीड़ देखी गई। लोअर परेल स्टेशन में पानी भर गया है, जिससे
लोकल ट्रेनों को देरी हो रही है। लोगों को ऑफिस पहुंचने में देरी हुई।

सेंट्रल रेलवे के पीआरओ के मुताबिक बारिश के कारण परेल और कुर्ला के बीच
चलने वाली लोकल दोपहर साढ़े 12 बजे से बंद हैं। वहीं, वडाला रोड-कुर्ला
हार्बर लाइन पर भी दोपहर 12:20 से ट्रेन बंद हैं।

-सोमवार
सुबह 8 बजे से 29 अगस्त मंगलवार को सुबह 8 बजे तक 152 मिमी की बारिश
रिकार्ड की गयी। वर्ली में 63.75 मिमी, बायकुला में 78.21 मिमी, भांडुप में
90.63 मिमी और विकरोली में 111.96 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। सिओन-धारावी
रोड पर बांद्रा की ओर भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है। सेंट्रल रेलवे के
हार्बर लाइन पर सेवाएं बारिश के कारण प्रभावित हैं। मुंबई के वर्ली,
लालबाग, कुर्ला बस डेपो जंक्शन, एलबीएस रोड, कुर्ला वेस्ट इलाके में पानी
भरा हुआ है। वहीं परेल के हिंदमाता इलाके की सड़के पानी में डूबी है।

Be First to Comment