नई दिल्ली। अभी तक आप भले ही दो लाख रुपए से ज्यादा का
सोना खरीदने पर पेन कार्ड दिखाते हों लेकिन अब इससे कम की खरीदी पर भी पेन
कार्ड जरूरी हो सकता है। रिजर्व बैंक की एक समिति ने सरकार से सिफारिश की
है और अगर इसे मान लिया जाता है तो सोने की हर खरीदी इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड
रजिस्ट्री में दर्ज होगी। मतलब जब भी आप सोना खरीदेंगे तो ऑनलाइन उसका
हिसाब-किताब रखा जाएगा। फिलहाल सिर्फ दो लाख रुपये के सोने की खरीद के लिए
ही पैन नंबर जरूरी होता है।
रिजर्व बैंक की समिति की सोने को लेकर सिफारिश
यह
महत्वपूर्ण सिफारिश रिजर्व बैंक की एक समिति ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट में
की है। समिति ने यह सिफारिश सोने के रूप में काला धन जमा करने की प्रवृत्ति
पर नियंत्रण लगाने के इरादे से की है। लंदन के इंपीरियल कालेज के प्रोफेसर
तरुण रामादोराई की अध्यक्षता वाली इस समिति में रिजर्व बैंक, सेबी, बीमा
नियामक इरडा और पीएफआरडीए के प्रतिनिधि शामिल हैं। आरबीआइ ने गुरुवार को इस
रिपोर्ट को सार्वजनिक किया।
सोना खरीदने के लिए अनिवार्य हो सकता है पैन कार्ड
सोना
खरीदने के लिए पैन की अनिवार्यता की वकालत करने वाली समिति का कहना है कि
सोने का इस्तेमाल कर चोरी के लिए किया जाता है। इसलिए ज्वैलर्स से सोना
खरीदने वालों के लिए पैन की अनिवार्यता दो लाख रुपये से अधिक के लेनदेन तक
ही सीमित न रखी जाए । बल्कि सोने की सभी तरह की खरीद के लिए पैन जरूरी किया
जाए।
भारतीयों के लिए सोना बहुत है ‘सोणा’
सोने
के लेनदेन को नियमित करने संबंधी समिति की ये सिफारिशें इसलिए महत्वपूर्ण
है, क्योंकि दुनियाभर में सबसे ज्यादा सोने की खपत भारत में होती है। वित्त
वर्ष 2015-16 में भारत ने 968 टन सोने का आयात किया था। भारत में लोग अपनी
कुल संपत्ति का करीब 11 प्रतिशत सोने के रूप में रखते हैं जबकि चीन में यह
आंकड़ा मात्र 0.4 प्रतिशत है।
दो लाख से कम का सोना खरीदने पर भी दिखाना पड़ सकता है पेन कार्ड
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment