Press "Enter" to skip to content

जमीन पर कब्जा रोकने गई महिला की मारपीट

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुलवारा में शुक्रवार को तीन लोगों ने मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी। मरपीट का कारण महिला की जमीन पर उक्त लोगों द्वारा कब्जा करना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वि विवेचना शुरू कर दी है। 
सरोज पत्नी अशोक कुमार जाट निवासी सोनीपत हरियाणा हाल निवासी ग्राम कुलवारा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने ग्राम में खेती के लिए जमीन खरीदी थी और यही मकान बनाकर परिजनों के साथ रहने लगी थी। महिला ने बताया कि खेत की जमीन पर तार फैंसिंग लगी हुई थी जिसे निंदरसिंह, निषानसिंह, हरजीतसिंह सिक्ख ने तोड़ दिया दिया और जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। जब महिला ने उक्त लोगों को जमीन से कब्जा हटाने को कहा तो उसके साथ गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी। बाद में आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चोटिल महिला घर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!