थाना प्रभारी की गाड़ी में की तोडफ़ोड़, नगदी व कागजात का बैग ले गए

शिवपुरी। मुरैना के टेंटरा थाना प्रभारी का अपनी पत्नी से भरण पोषण को लेकर विवाद चल रहा था इसी क्रम में जब आज एसआई अमरसिंह शिवपुरी कुटुंब न्यायालय में आए और फैसले के बाद जब वे बाहर निकले तभी उनके तीन रिश्तेदारों ने एसआई के वाहन पर हमला कर दिया और नगदी व कागजात रखा बैग लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कियाहै। एसआई के मुताबिक उनका अपनी पत्नी से विवाद था जिसके बाद उनकी पत्नी ने इसकी शिकायत कुटुंब न्यायालय में की जिसके बाद एसआई को मंगलवार को कुटुंब न्यायालय में पेशी पर बुलाया गया था उनका व उनकी पत्नी के बीच भरण पोषण को लेकर राजीनामा हो गया था। जैसे ही अमरसिंह और उनकी पत्नी बाहर आए तो उनके भाई मोहर सिंह ने अपने साले चंद्रपाल और अवतार सिंह के साथ मिलकर पत्थर मारमार कर तोड़ दिया और उनकी पत्नी से कहा कि तुमने हमसे बिना पूछे कैसे राजीनामा कर लिया। यह गलत है और उसके बाद उन्होंने वाहन पर पथराव शुरू कर दिया जिससे कार के शीशे फूट गए और एसआई कार की ओट में किसी तरह से पथराव से बच गए और तीनों आरोपियों ने कार में रखा बैग जिसमें दस्तावेज और नगदी थे उसे लेकर फरार हो गए। एसआई अमरसिंह का कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने न्यायालय में दर्ज करा दी है। फरियादी की शिकायत पर से कोतवाली पुलिस ने धनवन्ती पत्नी अमर सिंह गुर्जर, मोहन सिंह पुत्र करन सिंह गुर्जर, अवतार सिंह गुर्जर,चन्द्रपाल सिंह पुत्र अमर सिंह गुर्जर निवासीगण ग्राम बरेठ थाना देहात शिवपुरी के खिलाफ धारा 279, 427 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।






Be First to Comment