Press "Enter" to skip to content

यूरिया की कालाबाजारी से किसानों की फसल हो रही है चौपट

यूरिया की कमी से किसानों को चिंता और छोटे-मोटे दुकानदारों द्वारा वसूले जा रहे हैं मनमाने दाम

*यूरिया के बढ़ते दाम 400 और 430 और 450 की रेट में बिक रहा हैं शासन की रेट से ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं*

शिवपुरी।करैरा अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सहकारी संस्था मैं यूरिया ना मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यही मजबूरी देख कर छोटे-मोटे दुकानदारों द्वारा किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं और यूरिया की कालाबाजारी की खबरें जोरों से चल रही है जिससे दुकानदारों में शासन की रेट से ज्यादा पैसा वसूलने का काम बड़े मैदान में किया जा रहा है 400 की रेट यूरिया की सूत्रों के मुताबिक खबर आग की तरह फैली हुई है किसानों के साथ है अन्याय और शासन प्रशासन के कर्मचारी अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधे हुए नजर आ रहे है और आदर्श ग्राम सिरसौद में  किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है इस समय पर यूरिया ना मिल पाना फसल के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है शासन के आला अफसरों की जिम्मेदारी यूरिया की व्यवस्था कर किसानों के लिए संजीवनी बूटी की तरह हो सकती है पर आज देखा जाए बाजारों में तो यूरिया की  कालाबाजारी  स्पष्ट नजर आ रही है और कहीं कहीं दुकानदारों द्वारा दुकानों में छुपा के बाजार में बेच रहे हैं तो किसी दुकानदार के पास ₹400 ,430,450 में किसानों को मिल रही हैं और दुकानदारों द्वारा किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं अभी किसानों के लिए यूरिया की बहुत आवश्यकता है और किसानों के लिए यूरिया ना मिलना किसानों के लिए धोखा साबित हो सकता है जिससे कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है अगर यह हाल रहा तो किसानों की फसल चौपट होने के लिए कौन जिम्मेदार होगा

यूरिया ना मिल पाना किसानों को चिंता का विषय बना

करेरा कस्बे के आसपास के क्षेत्र में यूरिया न मिल पाना किसानों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है यह हाल रहे तो किसानों की फसल खराब होने के लिए कौन जिम्मेदार होगा देखना यह है कि आने वाले समय में किसानों के साथ कौन खड़ा हो रहा है प्रशासन या नेता किसानो की हक की लड़ाई यूरिया ना मिल पाना बोनी साबित हो रही है प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और दुकानदार अपनी मनमानी तरीके से यूरिया के दामों में बढ़ोतरी कर किसानों को लूटा जा रहा है ₹400 की रेट के यूरिया बिक्री की जा रही है और बाजार में यह खबर है कि यूरिया उपलब्ध नहीं है पर दुकानदार ब्लैकमेलिंग कर अधिक रेट में बिक्री रहे कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!