Press "Enter" to skip to content

समय के बदलाव के साथ-साथ हमें आगे बढऩा होगा: यशोधरा राजे सिंधिया

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने महाविद्यालयों के वार्षिक स्नेह सम्मेलनों में लिया भाग
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे है। जिससे युवा आत्म निर्भर बन सके। कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाए दे रहे है। श्रीमती सिंधिया आज जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी और शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी के वार्षिक स्नेह सम्मेलन के कार्यक्रमों को मुख्य आतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्य

क्षता पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती ने की। कार्यक्रमों में महाविद्यालयों की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के छात्र संघ अध्यक्ष कु. अनुप्रिया तवर, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, सचिव अमित दुबे, सहसचिव कु. अंजना राठौर, कन्या महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कु.रचना परिहार, उपाध्यक्ष कु.पूजा गुर्जर, सहसचिव कु.निधि सेन, सहसचिव कु.सोना खांन सहित महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एम.के.मिश्रा, प्राचार्य डॉ.एन.के.जैन, छात्र संघ परामर्शदाता बी.के.जैन, डॉ.ज्योत्सना सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि श्री संजय गौतम सहित महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण छात्र-छात्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रमों के शुरू में महाविद्यालय के प्रचार्यों द्वारा प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया और महाविद्यालयों में रिक्त पदों के साथ-साथ समस्याओं से अवगत कराया। 


श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि समय के बदलाव के साथ-साथ हमें आगे बढऩा होगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से छात्र-छात्राए, आर्मी नेवी जॉइन कर आर्मी चीफ  तक बन सकते है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग द्वारा संचालित एकेडमियों के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा वॉल्वो आयशर कंपनी से एमओयू कर युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा किए गए है। 3 हजार 122 युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि लॉ कॉलेज के लिए शिवपुरी के पास जमीन आवंटित करने के साथ-साथ अधोसंरचना के कार्य भी किए जाएगें। कार्यक्रम को विधायक प्रहलाद भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव के कार्यक्रम गरिमामय एवं अनुठे कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जिले की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इसके पीछे योग्य एवं अनुभवी गुरूओं द्वारा दी गई शिक्षा का ही परिणाम है।  

 कल यह कार्यक्रम होंगे आयोजित

29 मार्च को सुबह 10 से 12 बजे तक साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। ओपन माइक, रंगोली व सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागी सहभागिता कर सकते हैं। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन सबसे महत्वपूर्ण आयोजन लता मंगेशकर अवार्ड विजेता मप्र की विख्यात गायिका आकृति मेहरा द्वारा सुरसंगीत कार्यक्रम के अंतर्गत 12 से 3 बजे तक गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 29 मार्च को दोपहर 3 बजे खेल पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आयोजित होगा, इसमें बतौर मुख्य अतिथि तरुण राठी कलेक्टर शिवपुरी, जेपी बलाई कमांडेंट सीआरपीएफ शिवपुरी व सुनील कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी उपस्थित रहेंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!