मशाल यात्रा झांसी पहुंची, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिवपुरी का गणेश गेंग डांस क्रू ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

शिवपुरी। शिवपुरी से झांसी पहुंची मशाल यात्रा के स्वागत के लिए झांसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंची शिवपुरी की गणेश गैंग डांस कू्र  टीम ने डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगता के दौरान टीम के आनंद जाटव, अजय मौर्य, रोहित राठौर, दीपक प्रजापति, रोहित परिहार, ज्योति परिहार, आकाश प्रजापति और शशि सिकरवार ने एक से बढ़कर एक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मौजूद जजों ने अपने निर्णय में गणेश गैंग डांस क्रू को प्रथम स्थान दिया। जिनके सदस्यों को मशाल यात्रा की अगुवाई कर रहे जेलर बीएस मौर्य ने उन्हें 1 हजार रूपए नगद पुरूस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया और प्रतिभागियों की प्रशंसा की।