Press "Enter" to skip to content

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नही रहे..

नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। कुछ देर पहले ही खबर आई थी कि पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक हो है। सीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीएम पर्रिकर का की तबीयत बेहद खराब है। डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी की गोवा इकाई की कोर कमेटी बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर उनके उत्तराधिकारी की तलाश कर रही है। इसके लिए पूर्व मंत्री दयानंद मंडरेकर ने बैठक से पहले कहा कि सरकार को काम करने के लिए एक मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो फैसले कर सके। मंडरेकर समिति के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि हम इस पर भी चर्चा करेंगे कि अगर मनोहर पर्रिकर स्वस्थ होते तो नेता बदलने की कोई जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि चूंकि पर्रिकर की सेहत अब नाजुक है और इसमें दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है तो पार्टी को फैसला करना है।
इस सभी घटनाक्रम के बीच गोवा के वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता दिगंबर कामत के दिल्ली रवाना होने की खबर भी है। गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो की मानें तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत बीजेपी में शामिल हो सकते है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!