Press "Enter" to skip to content

यशोधरा राजे सिंधिया विभिन्न कार्यक्रमों में कल लेंगी भाग

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 31 मई 2018 को शिवपुरी प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती सिंधिया 31 मई 2018 को प्रात: 09.30 बजे ग्राम मोहनगढ़ में पीएमजीएमवाय द्वारा निर्मित होने वाली 1630.95 लाख की लागत एवं 27.825 कि.मी. लम्बाई की प्रधानमंत्री सड़क का भूमिपूजन करेंगी तथा ग्राम मोहनगढ़ एवं ग्राम खैरोना के हितग्राही का सम्मेलन एवं विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। प्रात: 11.30 बजे ग्राम बिची में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित 4 करोड़ की लागत के सिंध नदी पर स्टॉप डैम एवं 4 करोड़ की लागत के सिंध नदी के बेरघाट पर स्टॉप डैम का लोकपर्ण करेंगी तथा ग्राम बिची एवं अर्जुनगवां के हितग्राही का सम्मेलन एवं विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके उपरांत दोपहर 01 बजे शिवपुरी से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!