सिद्धेश्वर वाणगंगा मेला रंगमंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कल

शिवपुरी। मेला सिद्धेश्वर वाणगंगा वर्ष 2017 में मेला रंगमंच पर 25 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी रणवीर कुमार ने बताया कि मेले में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जाने माने कवि शायर डॉ.विष्णु सक्सैना (श्रृंगार रस) अलीगढ़ वाह वाह क्या बात है सब टी.वी.चैनल, मनवीर मधु मथुरा, लटूरी लटट (हास्य) आगरा, अशोक अंचल (मुक्तक एवं गजलकार) आगरा, मीरा दीक्षित (श्रृंगार रस) हाथरस, राजवीर क्रांति (वीर रस) धोलपुर, विजय निर्मल (छंदकार) सिकोहाबाद, अजय अटल कांसगंज अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह एवं उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ‘अन्नीÓ द्वारा नगर के समस्त नागरिकगणों से अपील की है कि सपरिवार कार्यक्रम में समय से पहुंचकर कवि सम्मेलन का आनंद लें। 

संबंधित खबरें