रोजगार सहायक पर लगाए आरोप

Image result for 200 रुपए की मांग

बदरवास। ग्राम पंचायत अलावदी के रोजगार सहायक पर ग्राम दौलतपुर के
चंद्रपालसिंह यादव, संजीव यादव आदि ने बताया कि रोजगार सहायक चाइल्ड आईडी
नहीं दे रहा है। जब उससे चाइल्ड आईडी की मांग की तो वह पैसे की मांग करने
लगा। चंद्रपालसिंह यादव ने बताया कि मेरे बच्चे बदरवास में पढ़ते है जिनकी
चाइल्ड आईडी विद्यालय में देनी है। जिसके लिए वह पिछले आठ दिनों से रोजगार
सहायक के चक्कर लगा रहा है। जब आज उससे कहा तो वह 200 रुपए की मांग करने
लगा। उसने रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग संबंधित अधिकारियों
से की है।


संबंधित खबरें