Press "Enter" to skip to content

राठौर समाज ने मनाया यशोधरा राजे का जन्मदिन, बांटी पूड़ी, सब्जी एवं मिठाई

शिवपुरी। प्रदेश सरकार की मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन आज राठौर समाज ने बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ माधवचौक चौराहे पर मनाया जहां जमकर आतिशबाजी चलाने के बाद केक काटकर मिठाई और सब्जी पूड़ी का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर एवं विधायक प्रतिनिधि देवीलाल राठौर के नेतृत्व में किया गया।
सुबह 10 बजे समाज के लोग माधवचौक चौराहे शिवपुरी टॉकीज के नीचे एकत्रित हुए जहां सर्वप्रथम ढोल बाजों के साथ समाज के लोगों ने उत्सव मनाया। इसके बाद केक काटकर यशोधरा राजे सिंधिया को जन्मदिन की बधाईयां दीं। इस दौरान मिठाई का वितरण किया गया। साथ ही वहां लगाए गए पाण्डाल में आलू की सब्जी और पूड़ी का वितरण किया गया जिसका हजारों लोगों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में नगर महामंत्री हरिओम राठौर बताशे वालों के साथ विधायक प्रतिनिधि देवीलाल राठौर, नंदकिशोर राठौर, सुरेश चौधरी, राजू राठौर, प्रकाश राठौर, मदन राठौर, मुकेश राठौर, सीताराम राठौर, बाबूलाल राठौर, बाबूलाल राठौर पोर वाल, हरविलास चौधरी, रामेश्वर राठौर, पुरुषोत्तम राठौर मनियर, रमेशचंद राठौर, ठाकुरलाल राठौर, बृजेश राठौर, रवि राठौर, अशोक राठौर और रमेश राठौर के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!