![]() |
| राजीवचंद दुबे, पूर्व कलेक्टर |
खरीदी के मामले में पूर्व कलेक्टर दुबे एवं पूर्व जिला संयोजक खान पर प्राथमिकी दर्ज
शिवपुरी। लोकायुक्त पुलिस ने आज खरीदी के एक मामले में पूर्व कलेक्टर राजीवचंद दुबे एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व जिला संयोजक आईयू खान पर प्राथमिकी दर्ज की है। विदित हो कि आदिम जाति कल्याण विभाग में सामग्री खरीदी के मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत शिवपुरी के वरिष्ठ अभिभाषक विजय तिवारी द्वारा लोकायुक्त को चार पूर्व मय दस्तावेजों के दर्ज कराई थी जिसे लोकायुक्त पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच उपरांत लोकायुक्त पुलिस ने पूर्व कलेक्टर राजीव दुबे एवं पूर्व जिला संयोजक आईयू खान के खिलाफ प्राथमिकी की है।







Be First to Comment