Press "Enter" to skip to content

मुरम के नंबर को लेकर दो पक्षों ने चलाई आपस में लाठियां, क्रॉस प्रकरण दर्ज

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत मुरम के नंबर को लेकर दो पक्षों में भिड़त हो गई। यह विबाद इतना बढ़ गया कि दोनों और से पांच-पांच लोग आ गए। जिससे दोनों के बीच विबाद बढ़ गया। विबाद में दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हुई। जिससे दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई है। इस मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस थाना बैराड़ में की। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र भगवानिंसह रावत उम्र 26 वर्ष निवासी बिनेगा थाना सतनबाड़ा व देवेंद्र पुत्र सुरेश रावत उम्र 25 वर्ष निवासी भदेरा के ट्रेक्टर पोहरी से मोहना तक बन रही फोरलेन के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। यह वह मुरम डालने का काम करते हैं। सोमवार को दोनों में मुरम भरने के नंबर को लेकर विवाद होने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। गाली-गलौंज होता देख दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए।
घटना में पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर रवि रावत, सतेंद्र रावत, सुनील रावत, जितेन्द्र रावत निवासी विनेगा थाना सतनबाड़ा के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34 ताहि औैर साथी दिनेश जाटव से जाति सूचक गालियां देने पर हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वही पुलिस ने दूसरे पक्ष सुनील की शिकायत पर छोटू पुत्र सुल्तानसिंह रावत, मंगल पुत्र प्रयागसिंह रावत, जशमंत पुत्र मंठाराम रावत, देवेंद्र पुत्र सुरेश रावत, सुरेश पुत्र काशीराम रावत, लोहपीटा उर्फ दिनेश पुत्र राजकुमार निवासी भदेरा थाना बैराड़ के खिलाफ धारा 324,323, 294, 506, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!