शिवपुरी। वर्ष 2018-19 में अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बांध का जलस्तर 346.25 मीटर तक भरा जाना निर्धारित किया गया है। उक्त बांध का जलस्तर वर्षाकाल में (बैकवाटर) 346.85 पहुंचने की संभावना है।
सिंध परियोजना, पक्का बांध मड़ीखेड़ा के कार्यपालन यंत्री एम.एस.परस्ते ने बांध के डूब से प्रभावित ग्राम रायपुर, सौसा, बिनेगा, देहरी, खजूरी, बमनौआ, उड़वाहा, काठी, मिथलौनी, दांगीपुरा, रसोई, अमोला एवं करमई के अधिकृत 13 ग्रामों में मूलनिवासी आमजनों को सचेत किया गया है कि इन ग्रामों में कोई भी गतिविधि संचालित न करें और न ही डूब क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करें। परस्ते ने बताया कि आगामी वर्षाकाल में अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बांध के जल द्वारा एवं पावर हाउस से सिंध नदी में किसी भी समय जल प्रभावित किया जा सकता है। बांध के नीचे सिंध नदी के किनारे स्थित सभी ग्रामों के ग्रामवासियों एवं आमजनों को चेतावनी दी गई है। वे वर्षाकाल में सिंध नदी में न तो प्रवेश करें और न ही कोई गतिविधि संचालित करें। सूचना के उपरांत भी यदि बांध के डूब क्षेत्र एवं बांध के नीचे नदी किनारे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कोई गतिविधि संचालित करता है या प्रवेश करता है और किसी प्रकार की दुर्घटना के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होगा।






Be First to Comment