मजदूरी करने गर्ई विवाहित महिला लापता

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के मानीपुरा में कल एक विवाहित महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गर्ई। महिला की सास भरोसी बार्ई पत्नि सीताराम कोली की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का मामला कायम कर लिया गया है। फरियादी महिला भरोसी बार्ई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू रचना पत्नि राजू कोली घर से मजदूरी करने की कहकर निकली थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोर्ई पता नहीं चला है। उसे सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर लिया गया है।




