Press "Enter" to skip to content

शादी का वादा करके पांच माह तक युवती के साथ रेप

शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां युवक ने युवती के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात की तो युवक मुकर गया जिस पर वह थाने गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। खनियांधाना क्षेत्र के मुहारीकला में रहने वाली 20 वर्षीय युवती पिछोर में किराए के मकान में रहती थी। जहां उसकी पहचान केशव लोधी निवासी पिपरा थाना बामौरकला से हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और पांच माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। 

जब युवती ने कहा कि वह यह सारी बात परिजनों को बता देगी तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह भाग गया। युवती ने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बाताया और थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!