Press "Enter" to skip to content

बड़े भाई की साली को लेकर भागा युवक, मामला दर्ज

शिवपुरी। सिरसौद थाना के ग्राम छिरेंटा में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका की बड़ी बहन सिंहनिवास में ब्याही है। बालिका के जीजा के भाई अखेराज पुत्र नकटू शाक्य का उसके घर पर आना जाना था। बताया जा रहा है इसी दौरान दोनों की आपस में आंखें लड़ गई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। विगत 29 मई को अखेराज छिरेंटा पहुंचा और मौका पाकर अपनी प्रेमिका को भगाकर ले गया। बालिका के परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!