Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में किए जा रहे अपग्रेडेशन कार्य का किया निरीक्षण

शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने जिला मुख्यालय पर स्थित जिला चिकित्सालय में किए जा रहे अपग्रेडेशन कार्य का अधिकारियों के साथ नया हॉस्पिटल ब्लॉक का निरीक्षण कर संबंधित निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय के अपग्रेडेशन कार्य में अवरोध पैदा कर रहे पुराने एवं अनुपयोगी भवनों को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे एक ही भवन में मरीजों को सभी प्रकार की सेवाए प्राप्त हो सके। 

इस दौरान पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री सी.पी.वर्मा, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह, आरएमओ डॉ.गुर्जर सहित आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय का नवीन भवन 08 मंजिला रहेगा। जिसमें ग्राउण्ड फ्लॉर एवं 07 मंजिला भवन होगा, 300 विस्तारों के स्थान पर 500 विस्तरों की मरीजों को भर्ती होने पर सुविधा मिलेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!