Press "Enter" to skip to content

पूर्व नपा कर्मचारी रावत का निधन

शिवपुरी। पूर्व नगर पालिका कर्मचारी रामस्वरूप रावत का आज लम्बी बीमारी के चलते अपने गृह ग्राम सिंहनिवास में निधन हो गया है। श्री रावत 70 वर्ष के थे। उनकी नियुक्ति शिवपुरी नगर पालिका में 77-78 में  हुई और वहां से ही सेवानिवृत्त हुए। उनका कार्यकाल साफ-सुथरा, ईमानदारी छवि एवं बेदाग रहा। श्री रावत मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। इस कारण नपा के कर्मचारी से लेकर अधिकारी उनसे प्रसन्न रहते थे। उनका अंतिम संस्कार आज सिंहनिवास में किया गया जहां उनकी शवयात्रा में शिवपुरी शहर से लेकर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उनकी उठावनी 10 अप्रैल मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम सिंहनिवास में होगी।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!