नई दिल्ली। अगले सत्र से ओपन स्कूल की परीक्षाओं में
आधार अनिवार्य होगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग यानी एनआईओएस के इस
फैसले को मानव संसाधन मंत्रालय ने भी हरी झंडी दिखा दी है। इसके लागू होने
से ओपन स्कूल की परीक्षा में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने में काफी हद तक
मदद मिलेगी। खासतौर पर आधार अनिवार्य होने के बाद उन मुन्ना भाइयों पर
लगाम कसने में आसानी होगी, जो ओपन स्कूल की परीक्षाओं में पास कराने के नाम
पर फर्जीवाड़े का खेल चलाते थे।
दरअसल इस साल मार्च में हुई ओपन
स्कूल की परीक्षा के दौरान,जांच टीम ने कई ऐसे फर्जी छात्रों को पकड़ा था,
जो दूसरों के नाम पर परीक्षा दे रहे थे। एनओआईएस के अधिकारियों की मानें
तो फर्जीवा़ड़े को रोकने के लिए अगले सत्र से परीक्षा केंद्रों के बाहर
स्कैनर मशीन लगाई जाएगी और परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक पहचान जांची
जाएगी,सही पाए जाने पर ही परीक्षार्थी परीक्षा दे पाएंगे।
साथ ही
एनआईओएस ने ये भी फैसला किया गया है कि जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे
नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा, वहीं परीक्षा के
दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
कब से काम कर रहा है एनआईओएस –
1989
में गठन के बाद से ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल अलग-अलग तरह के
वोकेशनल कोर्स के अलावा, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के शैक्षणिक
कोर्स चला रहा है
ओपन स्कूल परीक्षा के लिए भी अनिवार्य हुआ आधार
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment