जहरीले पदार्थ के सेवन से युवती की मौत

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के कमलागंज में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती राजू खान पुत्र जफर खान ने कल जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। रानू हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग की कायमी कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।