Press "Enter" to skip to content

ऑनलाइन ऑर्डर किया स्मार्टफोन, निकली तीन साबुन की टिकिया

online phone soap 15 09 2017नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग के अपने फायदे और नुकसान
हैं। हाल ही में दिल्ली के रहने वाले एक शख्स के साथ जो हुआ वह हैरान करने
वाला थी। उस शख्स ने ऑनलाइन फोन ऑर्डर किया लेकिन बदले में उसे फोन नहीं
साबुन के पैकेट्स मिले।
22 साल के चिराग धवन ने 7 सितंबर को ऑनलाइन
शॉपिंग साइट अमेजॉन से एक स्‍मार्टफोन ऑर्डर किया था. लेकिन 11 सितंबर को
मिले पैकेट में फोन तो गायब था, लेकिन उसमें कपड़े धोने वाले तीन साबुन रखे
थे।
चिराग ने 11 सितंबर को एक फेसबुक पोस्ट करते हुए इसक घटना के
बारे में बताया। उसने लिखा, ”मैं रात के करीब 9 बजे ऑफिस से घर वापस आया।
बॉक्‍स खोला तो पर मैंने देखा कि उसमें फोन के बजाए तीन फेना साबुन थे।’
चिराग
ने कस्टमर केयर पर संपर्क किया लेकिन उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।
उसके बाद उन्होंने फेसबुक पोस्ट डाली जो कि अब वायरल हो गई है। वे बताते
हैं, ‘मैं उनसे ये भी कहा कि कम से कम कम्प्लेंट नंबर तो दें या यह पुष्टि
करें कि शिकायत रजिस्टर हो गई है लेकिन कंफर्मेशन नहीं मिला। मैंने
उच्चाधिकारियों को इसकी जल्द से जल्द मामले की जांच करने की गुजारिश की।’
जब फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया तो अमेजॉन ने उसे रिप्लेसमेंट का ऑफर किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!