Press "Enter" to skip to content

गांव से बाहर मिली लाश, क्षेत्र में फैली दहशत

सिरसौद-शिवपुरी। करैरा क्षेत्र के आमोला थाना क्षेत्र के घसारही तलाब के आउट क्षेत्र में झङियों में एक युवक की लाश शुक्रवार सुबह मिली। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सुबह कस्बे लोग शौच के लिए तलाब तरफ गए तो वहा पर गंदी बदबू आई जिस पर लोगों को कुछ संदेह हुआ। देखने पर पता चला कि एक युवक की लाश पड़ी हुई है जिसे कुत्तों व जानवरों ने खा लिया है। घटना की सूचना लोगों ने आमोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बेशर्म के पेड़ की झाडिय़ों में युवक की पड़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि यह लाश 20 से 25 वर्ष के युवक की है और  तकरीबन 10 दिन पुरानी है। लाश के शरीर पर जानवरों के नोंचने के निशान भी है। घटना पर फोरेंसिक की टीम भ्ज्ञी पहुंच गई थी जिसने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। मृतक युवक कौन है इसका पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए करैरा भेजा है।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!