
शिवपुरी। भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अबगत कराया। मुख्यमंत्री को बताया कि चना खरीदी केंद्रों पर किसानों को चार पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है इसलिए तौल कांटों को बढ़ाना होगा,बारदाना की कमी भी परेशानी है । पीने के पानी की व्यवस्था हो एवम किसानों के पंजीयन के आधार पर चना खरीद हो खरीद प्रभारियों का कहना है सिर्फ 40 क्विंटल से ज्यादा नहीं लेंगे, लेकिन भारतीय किसान संघ को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा चने का दाना दाना खरीदूँगा । बदलते मौसम को देखते हुए जल्दी खरीद होना चाहिये, जिससे किसान की फसल खराब होने से बचे। भंडारण भी शीघ्र हो जिससे सरकार का भी नुकसान न हो। भारतीय किसान संघ ने ये भी मांग रखी, कि छर्च क्षेत्र में पाबर हाउस बने जिससे 33 गांव की बिजली समस्या दूर हो सके । कुनो नदी (महलोनी छेल घटा ,जिगनी) पर बांध बनने से छर्च छेत्र के कई गांव लाभान्वित हो सकेंगे। भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रान्त मंत्री पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह (बंटी भैया), जिला उपाध्यक्ष शेखर रावत, शिवपुरी तहसील अध्यछ राजेश जी बर्मा ,पोहरी तहसील संयोजक अभय प्रताप सिंह जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश जी बर्मा राहुल जी रावत ,मुकेश जी भार्गव, छर्च मंडल संयोजक नरेंद्र जी जाट ,अबदेश जी गुप्ता,एवम सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।






Be First to Comment