दहेज लोलुपों ने तीन लाख के लिए निकाला बहू को घर से

पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज

शिवपुरी।
जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेज लोलुप ससुरालीजनों ने तीन लाख
रुपए दहेज में नहीं लाने के कारण बहू को मारपीट कर घर से भगा लिया। महिला
की रिपोर्ट पर से पुलिस ने पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा
के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कमलेश जाटव उम्र 24
वर्ष निवासी सिरसौद हाल निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी का विवाह बैराड़ में
अजीत के साथ हुआ 6 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के कुछ समय तक तो परिजनों ने
कमलेश को ठीक ढंग से रखा, लेकिन इसके बाद से उसे दहेज में तीन लाख रुपए
लाने के लिए उसका पति, सास वृंदाबाई, देवर हेमंत और ननद सीमा निवासीगण
बैराड़ उसे प्रताडि़त करने लगे और उससे मारपीट भी करते थे। इस बीच कमलेश ने
दो बच्चों को भी जन्म दिया। कुछ माह पूर्व कमलेश को ससुरालीजनों ने घर से
निकाल दिया और कहा कि जब रुपए लेकर आएगी तभी तुझे घर में रखेंगे। रविवार को
कमलेश मायके से वापस ससुराल लौटकर आई जब वह अपने साथ रुपए नहीं लाई तो
उसके साथ फिर से मारपीट कर दी। इसके बाद कमलेश ने बैराड़ थाने पहुंचकर
रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा
498ए, 323, 506, 34 ताहि के प्रकरण दर्ज कर लिया है।


संबंधित खबरें