Press "Enter" to skip to content

पिता-पुत्र की कर दी पड़ोसी ने मारपीट, केस दर्ज

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बछौरा में एक पिता-पुत्र की पड़ोस में रहने वाले युवक ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राजेंद्र कुशवाह पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बछौरा ने बताया कि उसके पिता का विवाद मोहल्ले में रहने वाले रमेश कुशवाह के साथ हो गया था। इसी बात को लेकर रमेश कुशवाह ने मुझे व पिता को गाली देना शुरू कर दिया। जब गाली देने का विरोध किया तो मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने रमेश कुशवाह के खिलाफ विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैै।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!