

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कई ग्राम में किया जनसंपर्क एवं ली कार्यकर्ताओं कि बैठक
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा उपचुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस विधानसभा के ग्राम मोहरा, सिंगारपुर, कि़लावानी में ग्रामीण जनों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं कोलारस मंडल के सेक्टर प्रभारी,मतदान प्रभारी ,पेज प्रभारी ,सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली ।कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कोलारस की जनता ने नामांकन रैली में उमड़ा जन समूह ने जो मुझे प्यार स्नेह और सम्मान दिया है उनके विश्वास की रक्षा करना मेरा दायित्व है कोलारस विधानसभा के 311 मतदान केंद्रों की परिधि में आने वाले हर क्षेत्र के विकास की योजना बनाएंगे। क्षेत्र राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्म स्थली रही है मेरी मां ने संसदीय क्षेत्र से पहला और आखिरी चुनाव लड़ा और यहां की जनता ने इस विधानसभा क्षेत्र से 35 साल तक भाजपा विधायक दिया हैं उसी तरह आप सबसे आग्रह है कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को भी भारी बहुमत से विजयी बनाएं आपको दो विधायक मिलेंगे एक देवेंद्र जैन और दूसरा आपकी यशोधरा राजे सिंधिया आपके क्षेत्र की विकास की जिम्मेदारी मेरी रहेगी।
संबोधित करते हुए पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी का क्षेत्र के लोगों से विशेष प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद रहा है यह उनकी कर्म स्थली है और आज हमारे बीच उन्हीं के अंश के रूप में विकास के लिए समर्पित यशोधरा राजे सिंधिया जी से सभी कार्यकर्ताओं को ऐसे ही आशीर्वाद मिलता है आप सभी 24 फरवरी को अपने अमूल्य मत से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को विजई बनाएं और कोलारस को विकास की मुख्यधारा से जोड़े। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री राजू थम,विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र जैन,अशोक खंडेलवाल,धैर्यवर्धन शर्मा,मंडल प्रभारी अरविंद बेडर ,मनोज शास्त्री, मंडी अध्यक्ष रामजीलाल धाकड़, बाबू सिंह चौहान,बलवीर सिंह चौहान,बलवीर धाकड़, नाथू सिंह धाकड़, जितेंद्र जैन गोटू,रामनिवास शुक्ला, आलोक बिंदल, विपिन खेमरिया, पृथ्वी राज चौहान,आनंद जैन,योगेश शर्मा,जगदीश धाकड़,नरेंद्र धाकड़,मंगल सिंह डॉ राकेश राठौर,कुलदीप धाकड़, गोलू व्यास सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।






Be First to Comment