शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुसबन में बाइक चालक की तीन युवकों ने मारपीट कर दी। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है राजकुमार पुत्र बहादुर यादव (37) निवासी कुसबन ने पुलिस को शिकायत में बाताया कि मंगलवार की शाम जब वह अपने घर बाइक से जा रहा था तभी रास्ते में बल्ले उर्फ बलवीर ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक ने बताया कि युवक शराब पिए हुए था। जब राजकुमार ने बल्ले को रास्ते से हटने के लिए कहा तो वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। इतने में ही बल्ले के साथी नन्ने उर्फ पृथ्वी, गोलू यादव भी आ गए और वह भी गाली-गलौंज करने लगे। जब युवक ने गाली देने से मना किया तो सभी उसकी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। घटना में युवक को चोटें आई। मारपीट करने के बाद सभी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बाद युवक थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को की।
शराबियों ने की बाइक चालक की मारपीट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment