शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खतौरा में चोरों ने बुधवार की रात एक परचूने की दुकान का ताला तोड़ दिया। चोरों ने दुकान में से बीड़ी बंडल सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जिनेन्द्र पुत्र जगन्नाथ प्रसाद जैन (41) निवासी ग्राम खतौरा ने बताया कि उसकी खतौरा में परचूने की दुकान है। रोज की ही तरह बुधवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब वह सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जिस पर जब दुकान की शटक खोली तो सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद जिनेन्द्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मौके का मुआयना किया। दुकानदार जिनेन्द्र ने बताया कि चोर उसकी दुकान से बीड़ी का बंडल, परचूने का सामान सहित दुकान के गल्ले में रखी लगभग 2 हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गए है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
चोरों ने तोड़ा परचून दुकान का ताला, बीड़ी बंडल सहित नगदी पर किया हाथ साफ
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment