शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ठर्रा में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद का कारण टमाटर की गाड़ी भरना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रवि धाकड़ पुत्र शिवदयाल धाकड़ व बंटी उर्फ शिशुपाल धाकड़ पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी ठर्रा में सोमवार को टमाटर की गाड़ी भरने को लेकर विवाद हो गया था और दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि बंटी धाकड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि की मारपीट कर दी और गाड़ी की तोडफ़ोड़ कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद शाम के समय बंटी आया और रवि की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने रवि धाकड़ की शिकायत पर बंटी धाकड़, प्रेमनारायण धाकड़, टिल्लू धाकड़, नरेश धाकड़ निवासी ठर्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली वहीं बंटी उर्फ शिशुपाल धाकड़ की शिकायत पर रवि धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।



