Press "Enter" to skip to content

विश्वासघात दिवस पर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाई आरोपों की झड़ी, कहा-भाजपा शासनकाल में अत्याचारों का है बोलबाला

शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेेटी युवक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विश्वासघात दिवस मनाया। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने चार सालों में भ्रष्टाचार के अनेक घोटाले किए हैं। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। दलितों आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचारों का बोलवाला है। प्रधानमंत्री जुमलों एवं घिसी पिटी बातों का सहारा ले रहे हैं। भाजपा के इन कथित कुकर्मों का खुलासा करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विश्वासघात के चार साल विषय पर विस्तृत चार्जशीट तैयार कर रही है ताकि जनता को उनकी नाकामियों का पता चल सके। श्री यादव ने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। किसान परेशान है, युवक हताश हैं और सांसद द्वारा लाए गए करोड़ों के प्रोजेक्ट में शिवपुरी में सरकार रोड़ा बन रही है। शिवपुरी में सिंध पेयजल, सीवर लाइन आदि योजना आज भी अधूरी हैं। 
पत्रकारवार्ता में जिला कांगे्रस अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में चार साल के कुशासन में किसानों को लागत का समर्थन मूल्य एवं 50 प्रतिशत लाभ एक ही फसल का नहीं दिया गया है जबकि यूपीए सरकार ने किसानों के 72 हजार करोड़ के ऋण माफ किए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने से मना कर दिया है। वर्ष 2016-17 में बीमा कंपनियों ने 14 हजार करोड़ रूपए किसानों से कमाया जबकि उन्हें मुआवजा मात्र 6 हजार करोड़ रूपए दिया गया, क्योंकि सरकार बेरोजगारी रोकने में भी नाकाम रही है तथा इस सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा भी खतरे में है। मोदी सरकार की विदेश नीति फैल हो रही है। चार साल में देश की अर्थव्यवस्था ओंधे मुंंह गिरी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!