Press "Enter" to skip to content

मंत्री सिंधिया कल शिवपुरी में विभिन्न कायक्रमों में लेंगी भाग

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान 06 एवं 07 जून 2018 को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 

file photo
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती सिंधिया 07 जून 2018 को प्रात: 09 बजे जिला खेल परिसर शिवपुरी में छोटेखां क्रिकेट क्लब द्वारा प्रायोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगी। प्रात: 10 बजे जिला खेल परिसर के सामने शिवपुरी में पोषण आहार संयंत्र केन्द्र का शिलान्यास करेंगी। प्रात: 10.30 बजे सत्यनारायण मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी। प्रात: 11 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में शिवपुरी की पेयजल वितरण पर चर्चा, लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र वितरण, शिवपुरी नगर के बुद्धिजीवियों के निवास पर भेंट एवं चर्चा करेंगी। दोपहर 01.30 बजे से 02 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 02 बजे होटल सुख सागर में भाजपा नगर मण्डल के पदाधिकारियों, नगर केन्द्र प्रभारियों एवं नगर मण्डल के पालक संयोजकों की बैठक में भाग लेंगी। शाम 04.30 बजे सरस्वती विद्यापीठ विद्यालय में राज्य स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेेंगी। शाम 05.30 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!