शिवपुरी। हमें प्रतिदिन नियमित रूप से योग अभ्यास करना चाहिए। योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ्य रहेगा, बल्कि हमारा मन भी स्वस्थ्य रहेगा, उक्त बात पोहरी विधायक प्रहलाद भारतीय द्वारा जिला जेल शिवपुरी में आयोजित नि:शुल्क तीन दिवसीय योग शिविर के समापन अवसर पर कही। श्री भारती ने जिला जेल में बंदियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपराधों को छोड़कर एक अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करें और जीवन में योग को अपनाएं। श्री भारती ने योग शिविर की तारीफ की और कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए। जिला जेलर दिलीप सिंह द्वारा योग शिविर आयोजित करने वाली समितियों एवं उनके सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही विधायक भारती का माल्यार्पण स्वागत किया। यहां बताना होगा कि जिला जेल परिसर शिवपुरी में बंदियों को शारीरिक एवं मानसिक दुर्बलता तथा रोगों से बचाव के लिये बजरंग दल शिवपुरी द्वारा पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास समिति जिला शिवपुरी के संयुक्त प्रयासों से नि:शुल्क तीन दिवसीय योग शिविर लगाया गया। शिविर के आज तीसरे दिन बंदियों ने पूरे मनोयोग के साथ प्राणायाम, भौतिक, जोकिंग तथा आसनों का अभ्यास किया गया। शिवपुरी जेल के जेलर दिलीप सिंह ने स्वयं योग कक्षा में साथ बैठकर योगाभ्यास किया। इस अभ्यास में जिला संयोजक बजरंग दल विनोद पुरी, रोहितार्य, पंतजलि से जिला प्रभारी हरिवंश त्रिवेदी, उम्मेद सिंह वर्मा, गोपाल शर्मा तथा महिला कक्ष में अनीता मिश्रा, विजया रावत, मधू गौड़ योग शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक भारती ने जिला जेलर दिलीप सिंह से कहा कि जेल में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय है और इस समय-समय इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए जिससे बंदियों की प्रवृत्ति
नियमित रूप से योग करना आवश्यक: विधायक भारती जिला जेल शिवपुरी में नि:शुल्क तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न




