Press "Enter" to skip to content

विधायक शंकुतला एक बार फिर सुर्खियों में, कॉलेज परीक्षा में नकल करते विधायक पुत्र का वीडियो हुआ वायरल

सिंधिया के गढ़ में रह-रहकर सामने आ रही है कांग्रेस की फूटन*पूर्व में थाने में आग लगाने की धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई थी FIR

शिवपुरी-पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ओर जहां प्रदेश भर मेें कांग्रेस को एक छत्री के नीचे लाने के प्रयासों में जुटे हुए है। वहीं दूसरी ओर सांसद सिंधिया के गढ शिवपुरी मेें ही कांग्रेस की फूटन रह रहकर सामने आ रही है। आज करैरा विधायक शंकुतला खटीक और कांग्रेस के सक्रिय सदस्य एवं शंकुतला खटीक के विधायक प्रतिनिधि रहे दिलीप सिंह यादव के बीच का विवाद गहराता जान पड़ रहा है। इस मामले में एक ओर जहां दिलीप सिंह यादव ने विधायक व उनके परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक श्रीमती खटीक भी दिलीप सिंह पर लोगों को ब्लैक मेल करने जैसे आरोप मढ़ रहीं हैं।
करैरा नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिधि के पद पर पदस्थ दिलीप सिंह यादव द्वारा सोशल मीडिया पर कई पोस्टे डाली गई हैं। जिनमें उनके द्वारा उल्लेख किया गया था कि वे जिस जनसेवा के मकसद से विधायक प्रतिनिधि बने थे उनका वह मकसद इसलिए पूरा नहीं हो पा रहा है। क्योंकि विधायक शंकुतला खटीक उन्हें सहयोग नहीं करती हैं। जिस कारण से वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके अलावा भी दिलीप सिंह यादव ने करैरा विधायक शंकुतला खटीक सहित उनके परिजनों पर भी कई गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा है कि वे अब करैरा विधायक के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की परते खोलेंगे। इससे उलट विधायक शंकुतला खटीक का कहना है कि दिलीप सिंह यादव की पिछले लम्बे समय से लोगों को ब्लैकमेल किए जाने की शिकायते मिल रही थी और इन शिकायतों के चलते मैंने उन्हें 22 मई को विधायक प्रतिनिधि के पद से हटा दिया था। पद से हटाए जाने के बाद से ही दिलीप यादव अनरगल बाते करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर मनगणंत पोस्टे डाल रहा है। विधायक शंकुतला खटीक और उनके प्रतिनिधि रहे दिलीप यादव के बीच चल रहे इस विवाद से कांग्रेस की फूटन एक बार फिर सड़कों पर आ गई है। 

सोशल मीडिया पर डाली यह पोस्ट

कांग्रेस के सक्रिय सदस्य और विधायक शंकुतला खटीक के प्रतिनिधि रहे दिलीप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उल्लेख किया गया है कि, जैसा कि कल मैंने विधायक पुत्र के कारनामे खुलासे करने का कहा था वह इसकी वानगी भर, ये करैरा विधायक शंकुतला खटीक के पुत्र नितिन खटीक कॉलेज में कॉलेज प्रशासन पर दबंगई दिखाकर नकल करते हुए, अब क्या ये नकल के लिए भी आरिक्षत है। इस पोस्ट में आगे लिखा गया है कि ये शंकुतला खटीक वहीं है जिन पर दंगा भड़काने और थाने में आग लगाने के बयान का प्रकरण पंजीबद्ध है। आए दिन इस प्रकार की दबंगई देखने को मिलती है और इसे विधायक का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। इस पोस्ट के साथ-साथ में विधायक पुत्र का एक फोटो भी दिलीप सिंह यादव द्वारा वायरल किया गया है। इस फोटो में दर्शाया गया है कि विधायक पुत्र परीक्षा हॉल में नकल कर रहा है।

विधायक प्रतिनिधि ने त्यागपत्र में यह किया उल्लेख

मैं आपके साथ जिस उद्देश्य से जुड़ा था वह उद्देश्य पूर्णत: असफल रहा है मैं चाहता था कि आप जनता की आवाज को विधानसभा में उठाएंगी तथा जनता को राहत दिलवाएंगी एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई लडेंगी लेकिन आपके साथ जुड़कर मुझे ऐसा महसूस या आभास हुआ कि जिन भ्रष्ट लोगों के विरूद्ध आपकों आवाज उठाना चाहिए आप उन्हीं के पक्ष में खड़ी हो गई है। उन्हीं के साथ मिलकर अपना हित साधने का काम शुरू कर दिया है। ऐसी स्थिति में आपकी कार्यशैली को देखते हुए अपनी अंतरआत्मा की आवाज पर में नगर परिषद करैरा में आपके प्रतिनिधि के पद पर से त्याग पत्र देता हंू तथा आपको सूचित कर रहा हूं कि आज से में आपका प्रतिनिधि नहीं रहा आप जिसकों भी अपना प्रतिनिधि बनाना चाह बना सकती हैं। इस त्याग पत्र की एक प्रतिलिपि कलेक्टर शिवपुरी को भी भेजे जाने के लिए लिखा गया है। 

कॉलेज में विधायक पुत्र की चलती है दबंगई : दिलीप

विधायक शंकुतला खटीक का छोटा पुत्र नितिन खटीक जो कि बीए में अध्यनरत बताया जाता है। जिसकी हाल ही मेें परीक्षा सम्पन्न हुई है, का एक वीडियो दिलीप यादव ने वायरल किया है। इस वीडियों में विधायक पुत्र नकल करते दिखाई दे रहा है। दिलीप यादव ने बताया कि विधायक पुत्र की कॉलेज में दबंगई चलती है। जिसके चलते वह खुलेआम नकल करता है और पैसे लेकर नकल कराता भी है। राजनैतिक रसूक के चलते इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती। क्योंकि कॉलेज के कुछ प्रोफेसर भी इनके साथ मिले हुए है। मैं इन पर कार्रवाई करवाना चाहता हूं। उधर विधायक शंकुतला खटीक एवं उनके पुत्र ने वायरल किए गए वीडियों को गलत बताते हुए सफाई पेश की है। 
*यह मामले भी आ चुके है सामने*
अब से पूर्व अगर विधायक शंकुतला खटीक के कार्यकाल पर अगर नजर डाली जाए तो वह हर बार सुर्खियों में बनी रहती है। वर्तमान में उनके विधायक प्रतिनिधि रहे दिलीप यादव के मामले को अलग कर दिया जाए तो अब से पूर्व उनके बेटे द्वारा एक छात्रा के साथ की गई वार्तालाप के मामले ने भी खासा तूल पकड़ा था और यह मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था। इसके अलावा भी कांग्रेस के एक धरना प्रदर्शन में विधायक शंकुतला खटीक ने करैरा टीआई रहे संदीप तिवारी से झूमाझटकी करने के साथ-साथ विवादित बयान भी दे डाला था। इस प्रकरण में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज भी किया गया था जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। 

इनका कहना है

दिलीप सिंह द्वारा लोगों को ब्लैकमेल करने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते मैने उसे 22 मई के दिन विधायक प्र्रतिनिधि पद से हटा दिया है। इस कारण से ही वह बौखलाकर कुछ भी तो लिख रहा है और कह रहा है। 

शंकुतला खटीक, विधायक करैरा

कॉलेज में विधायक पुत्र की दबंगई चलती है। जिसका वीडियो मैंने वायरल किया है। वह वीडियों में नकल करता साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा भी उनकी दबंगई किसी से दबीचुपी नहीं है। विधायक जनहित के मुद्दों के अलावा निजीहित के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देती है। इस कारण से मैने पद से इस्तीफा दिया है। 

दिलीप सिंह यादव, *सक्रिय सदस्य कांग्रेस
*पूर्व विधायक प्रतिनिधि*

विधायक शंकुतला खटीक व दिलीप सिंह के बीच कुछ आपसी मतभेद हों सकते हैं। लेकिन कांग्रेस में कोई फूटन नहीं है। पार्टी के नाम पर हम सब एक हैं। 

*हरवीर सिंह रघुवंशी*
*प्रवक्ता कांग्रेस*
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!