Press "Enter" to skip to content

करैरा टीआई लाइन अटैेच, दोहरे हत्याकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

शिवपुरी। करैरा में दोहरे हत्याकांड के बाद एसपी राजेश चंदेल ने करैरा टीआई राकेश शर्मा को लाइन अटैच कर दिया है। करैरा में गुरुवार को जुए के फड़ पर गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद थाने का घेराव कर लोगों ने झांसी फोरलेन हाइवे पर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन शुक्रवार को एसपी राजेश चंदेल ने टीआई राकेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन अेटैच कर दिया है।
जुए के फड़ पर कार्रवाई भी नहीं की पुलिस ने
करैरा के महुअर नदी के करबला घाट पर कई दिनों से जुए का फड संचालित हो रहा थाए इसकी जानकारी पुलिस को भी थीए लेकिन इन जुआरियों के विरुद्ध करैरा की पुलिस ने कोई कार्रवाई तक नहीं की थी। इसके चलते बीते रोज जुए के फड़ पर हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने पकड़ा आरोपित, पूछताछ की शुरू
पुलिस ने दो नामजद बंटी पंडित और राजू पंडित के साथ 6 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया था। एसपी राजेश चंदेल ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित राजू पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में घटना के बाद जो कहानी सामने आई थी, उसमें जुए के फड़ पर लेनदेन को लेकर गोलीबारी होने की बात कही गई थी। पुलिस जानना चाहती है कि हकीकत क्या है और ऐसी क्या वजह रही कि दो की हत्या कर दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!