शिवपुरी। बैराड़ कस्बे में विगत माह एक महिला सुनीता शिवहरे ने अपनी पुत्री कृष्णा और पुत्र सौरभ के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी जिसकी जांच के बाद बैराड़ पुलिस ने कल मृतिका के पति रामअवतार शिवहरे के खिलाफ भादवि की धारा 306 आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी का ईसागढ़ में एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी महिला के कारण आरोपी सुनीता के साथ नहीं रह रहा था और उसे काफी समय से परेशान कर रहा था जिस कारण पुलिस ने अपने दोनों बच्चों के साथ जहर खाकर जान दे दी थी। उसका एक बच्चा बच गया था।
बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने वाली महिला के पति पर दर्ज हुआ मामला
टैग: bairad



