Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में मकान की छत गिरने से मलबे में दबा युवक ,गंभीर घायल

घायल को जिला चिकित्सालय किया रेफर
बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र में आज रात करीब 9.30 बजे अचानक से तेज आंधी-तूफान के चलते मकान की छत गिर गई जिसके मलबे में एक युवक दबकर गंभीर घायल हो गया। तेज आंधी तूफान के दौरान मकान टूट जाने से मकान में निवासरत मकान मालिक दब गया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बार्ड  क्रमांक 12 न्यू बस स्टैंड पास बलराम सिंह बांजारा उम्र 30 बर्ष पुत्र शिवदयाल सिंह बंजारा अपनी पत्नी अनीता, पिता शिवदयाल बंजारा व 4 बच्चों के साथ अपने मकान पर था अचानक से मकान की टींसट उड़ गई और मकान की छत के साथ मकान गिर गया जिससे बलराम उसमें दब गया जिसकी जानकारी निवासरत लोगो ने डायल 100 को सूचना दी जिस पर बैराड़ पुलिस नगर परिषद अमले के साथ पहुंची। और बलराम को बाहर निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ पर ले जाया गया लेकिन हालात गंभीर व अत्यधिक चोटें पाए जाने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!