Press "Enter" to skip to content

म.प्र. किसान कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

शिवपुरी। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस की कलश यात्रा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में आज शिवपुरी पहुंची इस अवसर पर उनके साथ जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा एवं केशव सिंह तोमर प्रदेश डेलीगेट के अनुरोध पर कलश यात्रा का रूख मोड़ कर न्यूब्लॉक स्थित नरहरि चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी नरहरि प्रसाद शर्मा की प्रतिमा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर मला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर धुपबत्ति प्रज्वलित कर कलश यात्रा को पोहरी के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा प्रभारी दिनेश गुर्जर एवं कलश यात्रा में शामिल सभी अतिथियों का आतिशी स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ बैजनाथ सिंह यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस, विनय शर्मा अध्यक्ष शहर किसान कांग्रेस, केशव सिंह तोमर, सुरेश राठखेड़ा, लालू रघुवंशी, गोपी पंडित, मुकेश गुर्जर, मदन देशवारी, संजय गुप्ता पार्षद, मुन्नालाल कुशवाह, राकेश गुप्ता, सिद्धार्थ लढ़ा आदि नेताओं के साथ-साथ इच्छापूर्ण शिव मंदिर एवं भैरोबाबा उत्सव समिति के भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!