बुद्धिजीवियों से की चर्चा
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने 7 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित 250 मेट्रिक टन टेकहोम राशन संयंत्र का भूमिपूजन किया।
इस मौके पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। श्रीमती सिंधिया ने टी.व्ही.टॉवर रोड़ पर स्थित साहित्यकार अरूण अपेक्षित के निवास पहुंचकर एकत्रित बुद्धिजीवियों से भेंट कर चर्चा की। इस दौरान बुद्धिजीवियों द्वारा श्रीमती सिंधिया का शॉल-श्रीफल देकर स्वागत किया गया। अरूण अपेक्षित द्वारा लिखित ”शिवपुरी अतीत से आजतकÓÓ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका भी भेंट की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित अरूण अपेक्षित के परिजन भी उपस्थित थे। श्रीमती सिंधिया ने श्रीमंतमाधवराव सिंधिया स्टेडियम शिवपुरी में छोटेखां क्रिकेट क्लब द्वारा प्रायोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाए दी।






Be First to Comment