शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में अवधेश पुत्र बाबूलाल कुशवाह निवासी चांदपुर अपने खेत पर गेहूँ की थ्रेसिंग कराने के बाद पास में ही रखी ट्रॉली के नीचे सो गया। इसी दौरान ट्रॉली मालिक ने अपने वाहन में गेहूं भरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालू कर हटाया। तभी ट्रॉली का पहिया किसान के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment