शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के दिनारा-पिछोर रोड पर पडऩे वाले संगम ढावा पर खाना खाने गए युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विजय भार्गव पुत्र केदार नाथ भार्गव निवासी रेंज मार्केट पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बीते रोज दिनारा-पिछोर रोड पर स्थित संगम ढावे पर खाना खाने के लिए गया हुआ था और उसने बाइक को ढावे के बाहर खड़ा कर दिया था। जब वह खाना खाकर घर जाने के लिए निकला तो देखा कि उसकी बाइक गायब है जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।
ढावे से बाइक चुरा ले गए चोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोकायुक्त की कार्रवाई: शिकायत मिलते ही बाबू का बिभाग बदला, फिर भी रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू / Shivpuri News
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News





Be First to Comment