
लखनऊ। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है. हसीन जहां द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद अब यूपी पुलिस जांच के लिए अमरोहा स्थित मोहम्मद शमी के घर पहुंच गई. यूपी पुलिस की एक टीम ने उनके घर के लोगों से पूछताछ की है.
जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस की टीम अमरोहा में मोहम्मद शमी के घर पहुंची. वहां उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है. इससे पहले कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई को चि_ी को लिखकर भारतीय क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका के दौरे का ब्यौरा मांगा था.
कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई से मोहम्मद शमी की यात्रा का विवरण मांगा. इसके साथ ही पूछा कि क्या शमी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही फ्लाइट में थे या किसी अन्य फ्लाइट से उन्होंने अपने खर्चे पर यात्रा किया था? शमी टीम के साथ दुबई गए थे या वह अकेले वहां गए हुए थे.
हसीन जहां ने मो. शमी पर आरोप लगाया था कि वह साउथ अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद दुबई गया हुआ था. वहां वह एक पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से मिला था. उसी के साथ उसने होटल में शारीरिक संबंध बनाया था. इन दोनों की बातचीत का रिकॉर्ड शमी के मोबाइल से मिला है.






Be First to Comment