शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसोरा फाटक एबी रोड धाकड़ होटल के पास में एफआरव्ही

वाहन खड़ा हुआ था तभी बस क्रमांक एमपी 30 पी 3051 के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए वाहन में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से एफआरव्ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। रमेश सिंह पुत्र लोचन सिंह कुशवाह निवासी पुलिस लाइन शिवपुरी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी बस चालक रामकिशोर पुत्र बाबूराम श्रीवास्तव निवासी 412 शिवनारायण का मकान दाल बाजार ग्वालियर के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।







Be First to Comment