माचिस के ट्रक में लगी आग, जलकर खाक
बदरवास जिले के बदरबास थाना क्षेत्र की नई तहसील के पास एक ट्रक में चलते-चलते आग लग गई। जिससे ट्रक जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में माचिस भरी हुई थीं। घटना की जानकारी लगते ही दमकल घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग साढे पांच बजे एक ट्रक कर्नाटक जा रहा था। तभी अचानक बदरबास नई तहसील के पास ट्रक में चलते-चलते आग लगने लगी। जिससे यह ट्रक पूरी तरह से जल गया। इस ट्रक में माचिस भरी हुई थी। बताया गया है उक्त आग ट्रक में रियायसी इलाके में लगी थी, लेकिन ट्रक ड्रायवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को कस्बे से बाहर ले गया। ट्रक में आग लगती देख ट्रक का स्टाफ ट्रक को जलता छोड़ भाग खड़ा हुआ। पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुॅची। जब तक फायर बिग्रेड आग को काबू में कर पाती ट्रक पूरी तरह से जल गया। खासबात यह है कि यदि ट्रक चालक अपनी सूबसूझ का परिचय नहीं देता तो और आग बाजार में लगती तो एक बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।





Be First to Comment