शिवपुरी। गुरूद्वारे के पीछे पुरानी शिवपुरी रोड़ पर स्थित झा कैमिस्ट्री कोचिंग पर कोचिंग संचालक प्रदीप झा के साथ छात्र-छात्राओं ने नववर्ष बडी धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कैक काटकर नववर्ष और कोचिंग संचालक श्री झा के जन्मदिन को भी मनाया। कार्यक्रम में सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को श्री झा ने मार्गदर्शन दिया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नववर्ष 2018 में वह संकल्प ले कि शहर सहित अपनी कॉलोनी और अपने घर को साफ सुथरा रखे और स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान दे।




