शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली इलाके में देवरानी ने जेठानी की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण बच्चों को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने जेठानी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
भूरी पत्नी हरी प्रजापति (30) निवासी लुधावली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी देवरानी के साथ एक ही घर में रहती है। सोमवार को उसके बच्चे खेल रहे थे और जीना उतर रहे थे जिस पर देवरानी ने बच्चों को खेलने के लिए मना कर दिया। इस बात को लेकर जेठानी भूरी प्रजापति ने कहा कि बच्चे तो खेलेंगे। जिसको लेकर देवरानी झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते मामला गाली-गलौंज तक आ पहुंचा। जब जेठानी ने गाली देने से मना किया तो देवरानी ने डंडे से मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला का पति घर आया तो उसने अपने साथ घटित घटनाक्रम के बारे में बताया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।





Be First to Comment